विकासनगर, जुलाई 6 -- Vikasnagar News: विकासनगर, संवाददाता। शहर में बिछाई जा रही सीवर और पेयजल लाइन में कांग्रेस की ओर से लगाए गए अनियमितता के आरोप पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्माणदायी संस्था के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य के दौरान बरती जा रही अनियमितताओं से निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों को रूबरू कराया।कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद शम्मी प्रकाश और नव नियुक्त जिला महामंत्री राजीव शर्मा के साथ निर्माणदायी संस्था ईएमएस कंपनी के अधिकारियों ने गुरुद्वारा गली में चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया तथा मुस्लिम बस्ती में निरीक्षण किया गया। कंपनी अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि चिन्हित समस्याओं का समाधान दो दिनों के भीतर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: 3.50 कर...