विकासनगर, जुलाई 5 -- Vikasnagar News: विकासनगर, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी की बहु प्रतीक्षित पछुवादून जिला कार्यकारिणी की रविवार को घोषणा की गई। नवगठित कार्यकारिणी में कुल 51 कार्यकर्ताओं को जगह मिली है, जिसमें से सबसे अधिक 20 सचिव बनाए गए हैं जबकि 11 उपाध्यक्ष और 15 महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही दो प्रवक्ता समेत एक-एक मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी भी बनाए गए हैं।नव गठित कार्यकारिणी में पछुवादून की चकराता, विकासनगर, सहसपुर और मसूरी विधान सभा क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। हालांकि सबसे अधिक प्रतिनिधित्व विकासनगर विधानसभा क्षेत्र को मिला है। यहां से छह महामंत्री, नौ सचिव, दो उपाध्यक्ष समेत मीडिया प्रभारी और सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। यह भी पढ़ें- हरिद्वार महानगर कांग्रेस कार्यकारिणी में 51 कार्यकर्ताओं...