Vikasnagar News: कांग्रेस अंबाड़ी से हरबर्टपुर तक निकालेगी लोकतंत्र बचाओ यात्रा
विकासनगर, अक्टूबर 4 -- Vikasnagar News: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर आठ अक्टूबर को विकासनगर में लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा अंबाड़ी से शुरू होकर हरबर्टपुर में समाप्त होगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक तिलक भवन में हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने रविवार को तिलक भवन में कार्यकर्ताओं यात्रा को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। नवप्रभात ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से आठ अक्टूबर को लोकतंत्र बचाओ यात्रा आयोजित की जा रही है। बैठक में उन्होंने विकासनगर शहर में चल रहे सीवर कार्यों को लेकर सड़कों की खोदाई पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि शहर को अनाप-शनाप तरीके से खोद दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.