विकासनगर, अक्टूबर 26 -- Vikasnagar News: विकासनगर, संवाददाता। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने करवाचौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग उठाई है। संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर प्रदेश के इंटर कॉलेजों समेत शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित करने का निवेदन किया है। संघ का कहना है कि करवाचौथ पर निर्जला व्रत रखने वाली महिला शिक्षकों और कर्मचारियों को पूरे दिन शिक्षण और शासकीय दायित्व निभाने में असुविधा हो सकती है। ऐसे में उनकी धार्मिक आस्था, स्वास्थ्य और पारिवारिक जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए सरकार को अवकाश के संबंध में सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने वालों में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मिश्रा, महामंत्री डॉ. महावीर सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष अजय बिष्ट, नीरज वर्मा, ...