विकासनगर, सितम्बर 13 -- Vikasnagar News: युवा कल्याण विभाग की ओर से न्याय पंचायत धर्मावाला की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को टिमली में किया गया। प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। एथलेटिक्स, कबड्डी और खो-खो समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। कबड्डी में राजकीय इंटर कॉलेज टिमली प्रथम, राइंका हर्बर्टपुर दूसरे और सेपियंस स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय राइंका हरबर्टपुर प्रथम, राइंका टिमली द्वितीय और होलीफेथ स्कूल हरबर्टपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक मोहन प्रसाद मिश्रा, डॉ. नरेश कुमार, कुंवर सिंह राय, कंचन राणा, अतीकुर्रहमान आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: खेल महाकुंभ में 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दम यह भी पढ़ें- सीआरएसटी इंटर कॉलेज में युवा खेल स...