Vikasnagar News: कनासर रेंज में 150 टिन अवैध लीसा पकड़ा, पिकअप समेत दो गिरफ्तार
विकासनगर, नवम्बर 3 -- Vikasnagar News: चकराता, संवाददाता। चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से लीसा ले जा रही पिकअप को पकड़कर 150 टिन लीसा बरामद किया है। टीम ने वाहन को सीज करने के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मंगलवार की सुबह कनासर रेंज में नियमित गश्त और निगरानी के दौरान वन कर्मियों ने तलाशी लेने पर पिकअप वाहन से लीसा के 150 टिन बरामद किए। वन विभाग ने लीसा और उसके परिवहन में इस्तेमाल पिकअप को जब्त कर लिया। विभाग अब जब्त लीसा के स्रोत और उसके परिवहन से जुड़े तथ्यों की जांच कर रहा है। जांच का मुख्य पहलू यह पता लगाना है कि इतनी बड़ी मात्रा में लीसा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। वनक्षेत्राधिकारी अवनीश त्रिपाठी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.