विकासनगर, अक्टूबर 10 -- Vikasnagar News: कालसी तहसील के कचटा गांव में पत्नी नीलम की हत्या के आरोपी पति मनोज को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पर घरेलू विवाद के दौरान पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का आरोप है। गुरुवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान मनोज ने पत्नी पर पाठल से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय घर में मौजूद किशोरी ने परिजनों और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार कालसी रविंद्र असवाल और नायब तहसीलदार चकराता राजेंद्र लाल राजस्व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए। मृतका के शव को पोस्टमार्टम...