विकासनगर, अक्टूबर 28 -- Vikasnagar News: बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने के लिए बुधवार को द एनफील्ड स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के 'सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान' के तहत आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को बाल संरक्षण, सुरक्षित वातावरण और असुरक्षित परिस्थितियों में उचित सहायता लेने के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट विकासनगर जतिन मित्तल, पैनल अधिवक्ता पंकज जोशी और चौकी प्रभारी अर्जुन गुसाईं ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, कानून के महत्व को समझने और किसी भी असुरक्षित परिस्थिति में चुप रहने के बजाय उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय यह भी पढ़ें- Naw...