Vikasnagar News: एनडीपीएस के तीन मामलों में तीन आरोपी दोषी, जेल में बिताई अवधि की सजा
विकासनगर, अक्टूबर 28 -- Vikasnagar News: विकासनगर स्थित विशेष एनडीपीएस अदालत ने नशीले पदार्थों की बरामदगी के तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए जेल में बिताई अवधि की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपियों पर 10 हजार से 15 हजार रुपये तक अर्थदंड लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) नंदन सिंह की अदालत ने 250 ग्राम चरस बरामदगी के मामले में सन्नी निवासी रामपुरी कॉलोनी, सहारनपुर को दोषी ठहराया। अभियोजन के अनुसार, 22 अगस्त 2017 को सहसपुर थाना क्षेत्र के दर्रारेट जांच चौकी पर पुलिस ने उसे चरस के साथ गिरफ्तार किया था। अदालत ने उसे जेल में बिताई अवधि की सजा और 15 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे दो माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.