Vikasnagar News: एकल संच आचार्यों को प्रशिक्षण दिया
विकासनगर, जुलाई 28 -- Vikasnagar News: एकल अभियान के अंतर्गत अंचल देहरादून के सभी संचों के नवीन आचार्यों के लिए आयोजित 10 दिवसीय प्रारंभिक अभ्यास वर्ग का समापन सोमवार को हनुमद्धाम, विकासनगर में हुआ। प्रशिक्षण वर्ग 18 जुलाई से 28 जुलाई तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में 43 आचार्यों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन 10 सत्र आयोजित किए गए। दस दिनों में कुल 100 सत्रों के माध्यम से आचार्यों को विद्यालय संचालन, समय-सारिणी, शिक्षण पद्धति, प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, ग्राम विकास, स्वाभिमान जागरण एवं संस्कार शिक्षा सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही शारीरिक अभ्यास, श्रमानंद, वंदना, बौद्धिक सत्र एवं आरती के माध्यम से व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया। प्रशिक्षण वर्ग में एकल अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.