विकासनगर, सितम्बर 14 -- Vikasnagar News: आशाराम वैदिक (एआरवी) इंटर कॉलेज में सोमवार को अभिभावक-अध्यापक संघ (पीटीए) की प्रथम आम सभा की बैठक आयोजित हुई। इसमें नवीन सत्र 2026-27 के लिए पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। रघुवीर सिंह को अध्यक्ष और नीरज वर्मा को सचिव मंत्री चुना गया। बैठक में पीटीए उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य संजीव कलूरा, उपसचिव अजीत नजीत सिंह तोमर और कोषाध्यक्ष हिमांशु वर्मा चुने गए। शिक्षक प्रतिनिधि प्रवक्ता संवर्ग में अनिता नेगी और कनुप्रिया राठौर तथा एलटी संवर्ग में देवेश्वरी रावत और प्रकाश कौर चुनी गईं। ग्रामीण क्षेत्र से अभिभावक सदस्य के रूप में पवन कुमार, ओमप्रकाश और सुनीता चौहान तथा शहरी क्षेत्र से सीमा घिल्डियाल और ममता को सदस्य चुना गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रवक्ता इसम सिंह ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...