विकासनगर, अगस्त 3 -- Vikasnagar News: विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया, जिससे उसमें सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला 22 जुलाई का है। प्रदीप कुमार निवासी सहसपुर ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी पत्नी पिंकी देवी जो विकासनगर में सैलून संचालित करती हैं, काम से ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। आरोप है कि जस्सोवाला और लखनवाला के बीच विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गया, जबकि कार आगे जाकर एक पेड़ से टकरा गई। कार में सवार तीन-चार लोग दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने घायल ई-रिक्शा चालक और पिंकी देवी को तत्...