विकासनगर, जुलाई 12 -- Vikasnagar News: देहरादून से लांघा रोड तक संचालित इलेक्ट्रिक बस सेवा रविवार को अचानक बंद रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से बस स्टॉप पर पहुंचे यात्रियों को काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा, लेकिन बसें नहीं आने पर उन्हें निजी वाहनों, ऑटो और विक्रम से सफर करना पड़ा। इससे यात्रियों का समय भी बर्बाद हुआ और अतिरिक्त किराया भी देना पड़ा। रविवार सुबह रोजाना की तरह बड़ी संख्या में बस स्टॉप पर पहुंचे थे। काफी देर तक बसों का इंतजार करने के बावजूद जब कोई इलेक्ट्रिक बस नहीं पहुंची तो यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। कई लोगों को जरूरी काम के लिए देहरादून जाना था, लेकिन बस सेवा बंद होने के कारण उन्हें निजी साधनों का सहारा लेना पड़ा। स्थानीय निवासी अमित नेगी ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू ...