Vikasnagar News: इक्फाई विश्वविद्यालय में मानवीय मूल्यों पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
विकासनगर, अक्टूबर 16 -- Vikasnagar News: इक्फाई विश्वविद्यालय के इक्फाई स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की ओर से अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। 14 से 16 अक्तूबर तक आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 70 संकाय सदस्यों ने प्रतिभाग किया। 'सार्वभौमिक मानवीय मूल्य' विषय पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा में नैतिकता, मानवीय मूल्यों और व्यावसायिक दृष्टिकोण को मजबूत करना रहा। कुलपति प्रो. डॉ. राम करण सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री और शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करना नहीं, बल्कि आत्मबोध, नैतिक जिम्मेदारी और जीवन में सामंजस्य स्थापित करना भी है। मानवीय मूल्यों को शिक्षा का हिस्सा बनाकर संतुलित समाज का निर्माण किया जा सकता है। कुलसचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.