विकासनगर, अक्टूबर 31 -- Vikasnagar News: तिलक भवन में शुक्रवार को शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहीदी दिवस और देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के लिए उनके योगदान को याद किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ, देश बचाओ का नारा देकर देश के विकास और गरीबों के उत्थान को प्राथमिकता दी। उन्होंने मजबूत नेतृत्व और दृढ़ फैसलों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की अलग पहचान बनाई। वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और अपने साहसिक निर्णयों के कारण आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध हुईं। उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को भी याद किया। यह भी पढ़ें- Orai Ne...