विकासनगर, अक्टूबर 18 -- Vikasnagar News: सेलाकुई और शेरपुर ग्राम पंचायत की सीमा पर आसन नदी किनारे कथित अवैध कब्जों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद तहसील प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं और नदी किनारे निर्माण कार्य लगातार जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नदी किनारे जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत मिलने पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचती है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है। आरोप है कि कार्रवाई से बचने के लिए रात और छुट्टी के दिनों में निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आसन नदी किनारे की भूमि की पैमाइश कराने, कथित अवैध कब्जों की जांच करने और...