विकासनगर, नवम्बर 3 -- Vikasnagar News: विकासनगर। ग्राम पंचायत आदूवाला में कृषि विभाग की ओर से 100 से अधिक किसानों को कृषि उपकरण और खेती से जुड़ी सामग्री वितरित की गई। ग्राम प्रधान मंजीता रामपाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को स्प्रे मशीन, बड़े कुदाल, सब्जियों के बीज की मिनी किट, एचडीपीई पाइप और चार ब्रश कटर सहित अन्य सामग्री दी गई। कार्यक्रम में विकासखंड प्रभारी राकेश कुमार जोशी और कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी (एडीओ) प्रदीप कुमार ने किसानों को कृषि उपकरणों के उपयोग और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर कृषि सहायक आशीष कुमार, कुंदन सिंह, रामपाल सिंह सहित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...