विकासनगर, नवम्बर 14 -- Vikasnagar News: विकासनगर। विकासनगर ब्लॉक परिसर में मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष विपुल जैन ने समर्थन दिया। शनिवार को धरना स्थल पर पहुंचकर उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मासिक मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि आंगनबाड़ी के नियमित कार्यों के साथ उनसे टीएचआर (टेक होम राशन) और जनगणना जैसे अतिरिक्त कार्य भी कराए जा रहे हैं, लेकिन लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग लंबित है। उन्होंने सरकार से जल्द मांग पूरी करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Haridwar News: मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन जैन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री ...