विकासनगर, जुलाई 14 -- Vikasnagar News: खत सिलगांव कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को बाड़वाला में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जयपाल शर्मा को खत सिलगांव कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार और जनसंपर्क अभियान को तेज करने के लिए अपने सुझाव भी रखे। बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एकमत से निर्णय लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में चकराता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा। यह भी...