विकासनगर, सितम्बर 4 -- Vikasnagar News: साहिया बाजार में शुक्रवार शाम अवैध और बेतरतीब पार्किंग से ट्रैफिक बेपटरी हो गया। वाहनों के भारी दबाव के बीच सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर लंबा जाम लग गया। वाहनों के रेंगने से लोग करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे। जाम के चलते साहिया-चकराता मोटर मार्ग और प्रमुख चौराहों पर भी यातायात प्रभावित रहा। दरअसल, शुक्रवार शाम होते ही साहिया-क्वानू मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाजार क्षेत्र में सड़क के किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहनों ने समस्या को और गंभीर बना दिया। जाम लगने से स्थानीय लोगों, यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय लोगों और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। काफी मशक्कत के...