Vikasnagar News: अभिभावक-शिक्षक समन्वय से ही बच्चों का विकास संभव
विकासनगर, अगस्त 23 -- Vikasnagar News: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में रविवार को अभिभावक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं, बच्चों की शिक्षा, संस्कार और विद्यालय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव रखे। मुख्य वक्ता डॉ. रश्मि गोयल ने कहा कि बच्चे के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षक और अभिभावक दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। केवल विद्यालय में शिक्षा देने से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती। अभिभावकों को भी बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें अच्छे संस्कार और सही दिशा देने के लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. हर्षुल शर्मा ने कहा कि विद्या भारती की ओर संचालित विद्यालयों में शिक्षा के साथ संस्कारों और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया जाता है। प्रधानाचार्य अनुसूया प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.