विकासनगर, जुलाई 15 -- Vikasnagar News: विकासनगर में पिछले दो साल से चल रहे सीवर और पेयजल बिछाने के कार्य से व्यापारियों के साथ ही आमजनता भी परेशान हो गई है। निर्माणदायी संस्था की सुस्ती और लापरवाही के कारण लोगों और व्यापारियों को मुसीबत झेलनी पड रही है। विकासनगर में कई जगह कंपनी की ओर से खुदाई कर कार्य अधूरा छोडा हुआ है। जिसके कारण व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। गली-मोहल्लों में भी खुदाई कर कार्य अधूरा छोड़ा हुआ है। जिससे आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दरअसल, विकासनगर में वर्तमान में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। जिसकी जिम्मेदारी ईएमएस कंपनी को दी गई है। करीब दो साल से कार्य चल रहा है। कई जगह जगह को सीवर और पेयजल लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। लेकिन बाजार क्षेत्र और बाजार से सटे गली-मौहल्लों में अभी...