विकासनगर, सितम्बर 11 -- Vikasnagar News: सेलाकुई बाजार में अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार से नगर पंचायत प्रशासन की टीम बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करेगी। इसके लिए शुक्रवार को लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कराकर दुकानदारों को खुद से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। वार्ड नंबर तीन के सभासद दीपक कंडारी नगर पंचायत के वाहन में बैठकर पूरे बाजार में पहुंचे और दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि दुकानदार अपनी ठेलियां और सामान सड़क से पीछे कर लें, अन्यथा चालान की कार्रवाई के लिए तैयार रहें। नगर पंचायत के ईओ आरडी पाठक ने बताया कि बाजार में अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर सामान फैलाए जाने से रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। इसी को देखते हुए ...