विकासनगर, अगस्त 13 -- Vikasnagar News: खेड़ा मंदिर परिसर में शिव मंदिर समिति जमनीपुर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं, धार्मिक आयोजनों और समिति के आगामी कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में अजय शर्मा को अध्यक्ष, संजय कुमार को सचिव और अमित शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवगठित पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। बैठक में समिति को विधिवत पंजीकृत कराने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने सुझाव दिया कि समिति का पंजीकरण कराकर उसके कार्यों में पारदर्शिता और बेहतर संगठन सुनिश्चित किया जाए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने, धार्मिक आयोजनों को व्यवस्थ...