नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा ने इस बार करवा चौथ बेहद खास और रोमांटिक अंदाज में मनाया। फ्लाइट लेट होने की वजह से दोनों समय पर घर नहीं पहुंच सके। ऐसे में कपल ने 35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ते विमान में ही करवा चौथ की रस्में पूरी कीं और अपना व्रत खोला।इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो परिणीति ने सोशल मीडिया पर इस खास पल का एक वीडियो शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों फ्लाइट के अंदर करवा चौथ मनाते नजर आ रहे हैं। परिणीति पहले चांद के दीदार करती हैं, उन्हें प्रणाम करती हैं और फिर राघव के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं।'तुमने मेरे सारे सपने सच कर दिए हैं' - परिणीति वीडियो शेयर करते हुए परिणीति ने पति राघव चड्ढा के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा। उन्होंने कहा, 'हम ज...