नई दिल्ली, अगस्त 10 -- उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों से संवाद करते सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सीओ हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव की स्तुति में श्लोक का उच्चारण किया जो वायरल हो रहा है। वीडियो में सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी कांवड़ियों से यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की मदद के लिए बिजनौर पुलिस हर दो किलोमीटर पर तैनात है। इसके बाद सीओ ने भगवान शिव की स्तुति करते हुए 'नागेंद्र हाराय त्रिलोचनाय, भस्मांगरागाय महेश्वराय, नित्याय शुद्धाय दिगंबराय, तस्मै नकाराय नम: शिवाय' का उच्चारण किया। श्लोक ...