नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- इंस्टाग्राम पर कई रील्स रोजाना वायरल होती हैं। इसी तरह इन दिनों एक लड़की की रील वायरल हो रही है, जिसमें वह बताती है कि किस तरह उसने प्लानिंग करके दो साल के अंदर ही अपना 30 लाख रुपये का एजुकेशन लोन चुका दिया। लड़की ने आईआईएम कलकत्ता से एमबीए की पढ़ाई करने के लिए 30 लाख रुपये का लोन लिया था। अवनी राठौड़ ने बताया कि मैंने आईआईएम कलकत्ता से एमबीए के लिए लिया गया लोन 2 साल में चुका दिया, जिसके लिए मैंने आय के 4 तरीकों का इस्तेमाल किया। पहला- एमबीए से पहले की बचत। MBA करने से पहले, मैंने दो साल काम किया था। मैंने अपने निवेश (म्यूचुअल फंड, पीपीएफ वगैरह) को बिल्कुल नहीं छेड़ा, बल्कि अपनी फीस के खर्चों के लिए अपनी लिक्विड बचत का इस्तेमाल किया। उन्होंने दूसरा तरीका बताया कि इंटर्नशिप स्टाइपेंड। MBA के दौरान, मैंने एक समर इंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.