नई दिल्ली, जुलाई 5 -- Bihar News: बिहार के नालंदा में दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापर गांव के समीप रविवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया । हादसे के बाद वह करीब आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की पहल नहीं की। अधिकांश लोग मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। इसी बीच जदयू सांसद कौशलेंद्र फरिश्ता बनकर पहुंच गए। दरअसल, जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार एकंगरसराय से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। उनकी नजर सड़क किनारे लगी भीड़ पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाकर घटना की जानकारी ली। जब पता चला कि सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, तो उन्होंने बिना देर किए अपने अंगरक्षक की मदद से युवक को अपनी गाड़ी में बैठाकर बिह...