सीवान, अप्रैल 30 -- Siwan Murder Video: बिहार के सीवान जिले में बीजेपी के पूर्व विधान पार्षद मनोज सिंह के रिश्तेदारों को बीच गोली मारने का अब वीडियो भी सामने आ गया है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में वहां हो रहे शोरगुल को साफ सुना जा सकता है। इस गोलीबारी में पूर्व एमएलसी के भांजे की मौत हो चुकी है और उनके बहनोई का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस पूरे जघन्य कांड का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि सड़क पर एक गाड़ी खड़ी है। वहां काफी लोग भी नजर आ रहे हैं। घटनास्थल के पास गोलीबारी से पहले काफी शोरगुल सुनाई दे रहा है। अचानक एक शख्स कार से उतरता है और वो फायरिंग कर देता है। वीडियो में यह शख्स अपने दोनों हाथों से एक गन पकड़ कर फायरिंग करता नजर आ रहा है। गोली लगते ही वहां कोहराम और अफरातफरी की स्थिति बन जाती है। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.