VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के खिलाड़ी को दिया धक्का, सुपर ओवर के बाद मैदान पर हुआ जमकर बवाल
नई दिल्ली, जून 15 -- इंडिया ए के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर खत्म होने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों से तीखी नोकझोंक हुई। श्रीलंका ए ने ट्राई नेशन ए सीरीज के चौथे मैच में भारत को सुपर ओवर में मात दी। लेकिन मैच टाई पर छूटने के बाद अंपायर और तिलक वर्मा के बीच काफी लंबी बहस हुई, इस दौरान वैभव सूर्यवंशी भी काफी गुस्से में दिखे। सुपर ओवर के लिए अंपायर राजी हो गए और फिर अंतिम गेंद पर नो बॉल को लेकर एक बार फिर अंपायर और तिलक के बीच बहस हो गई। भारतीय खिलाड़ी लीगल डिलीवरी समझ कर मैदान के बाहर चले गए थे लेकिन फिर उन्हें वापस बुलाया गया। इन सब ड्रामे के बीच श्रीलंका ने भारत को सुपर ओवर में 17 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन वैभव सूर्यवंशी और सुयांश शेडगे की जोड़ी 9 रन ही बटोर सकी।वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के खिलाड़ी को दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.