नई दिल्ली, जून 1 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम के सबसे लंबे समय तक कप्तान रहे विराट कोहली ने छक्का लगाकर टीम को खिताब दिलाया। फाइनल जीतने के बाद विराट कोहली के साथ-साथ टीम के खिलाड़ियों का जश्न मनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (नाबाद 75 ) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को गुजरात टाइटंस को 12 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरा आईपीएल खिताब अपने नाम किया। विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई। फाइनल जीतने के साथ ही बेंगलुरु के खिलाफ मैदान पर जीत का जश्न मनाने के लिए दौड़े। कोहली का भी जश्न मनाने की तस्वीरें काफी वायरल हो र...