नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लेटेस्ट एपिसोड में दीपक कलाल, रवि गुप्ता, अगुल स्टेनली और बलराज घई पैनल पर बैठे थे। तभी स्टेज पर कैंसर मरीज कार्तिका आईं। परफॉर्म करने के बाद जब कार्तिका अपने कैंसर के बारे में बात कर रही थीं तभी समय ने दीपक कलाल से उनका माइक छीन लिया।समय रैना ने दीपक कलाल को क्यों रोका? समय, कार्तिका का फॉर्म पढ़ रहे थे और फॉर्म में लिखा था, 'मेरे बाल ही मेरी पूरी पर्सनैलिटी हैं।' जब उन्होंने उनसे इसके बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, 'हां? मतलब कुछ वक्त पहले मेरे बाल इतने लंबे हुआ करते थे।' फिर समय ने पूछा, 'अगर आपको बुरा न लगे, तो क्या आप बता सकती हैं कि आपके बालों को क्या हुआ?' कार्तिका ने जवाब दिया, 'मुझे कैंसर डायग्नोस हुआ है।' समय ने कहा, 'ओह नो!' और फिर उन्होंने दीपक कलाल से उनका माइक छीन लिया, उन्...