नई दिल्ली, जून 13 -- Love Marriage: बिहार के बेतिया में हुई एक शादी काफी चर्चा में है। यह सामान्य नहीं बल्कि लव मैरिज है जिसमें लव, रोमांस के साथ-साथ हेट का कॉकटेल है। शिकारपुर थाना के केहुनिया गांव में एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ दोनो की शादी रचा दी। घटना बीते शुक्रवार की देर रात्रि की है। प्रेमी युगल की शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी है। इसका वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। दोनों एकांत में एक दूसरे के साथ रोमांस फरमा रहे थे। मौके पर पहुंचे लोगों ने प्रेमी युवक को पकड़कर पहले पीटा उसके बाद गांव में ले गए। उनसे पूछा गया तो प्रेम संबंध की बात दोनों ने स्वीकार कर लिया। प्रेमी पहले शादी के लिए तैयार नहीं था लेकिन, दबाव बनाने पर वह राजी हो ...