नई दिल्ली, मई 4 -- बाबर आजम की अगुवाई वाली पेशावर जालमी ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का खिताब जीत लिया है। बाबर आजम का यह बतौर कप्तान पहला, पेशावर जालमी का दूसरा और बाबर आजम के करियर का तीसरा पीएसएल खिताब है। हैदराबाद किंग्समेन को फाइनल में 5 विकेट से धूल चटाने के बाद जब बाबर आजम मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने स्टेज पर पहुंचे तो उन्होंने रोहित शर्मा का आइकॉनिक सेलिब्रेशन कॉपी करने की कोशिश की, दूसरी तरफ टीम के सीनियर प्लेयर इफ्तिखार अहमद ने भी ऐसा करने का ट्राई किया, मगर दोनों ही पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस बाबर आजम को रोहित शर्मा की सस्ती कॉपी कह रहे हैं। यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस का आज कट सकता है आईपीएल 2026 से पत्ता, LSG पर भी लटकी तलवार वीडियो में देखने को मिल रहा है कि बाबर...