नई दिल्ली, अगस्त 9 -- गौतम गंभीर मैदान के अंदर हो या बाहर ज्यादातर मौकों पर सीरियस रहना ही पसंद करते हैं। उनको हंसते हुए काफी कम मौकों पर देखा जाता है। ऐसा ही एक मौका IND vs SL XI वॉर्म अप मैच के दौरान आया, जब रवींद्र जडेजा साथी गेंदबाज कुलदीप यादव के एक्शन की नकल करते हुए नजर आए। जडेजा के इस एक्शन पर गौतम गंभीर का रिएक्शन देखने वाला था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, प्रैक्टिस मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने खूब दमखम दिखाया। देवदत्त पडिक्कल ने शतक जड़ा तो जडेजा ने नंबर-4 पर शानदार फिफ्टी लगाई। यह भी पढ़ें- गायकवाड़ का टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ENG का प्लेयर इस मामले में बना नंबर-1 वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है कि रवींद्र जडेजा कुलदीप यादव के एक्शन की नकल करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह हेड ...