पीलीभीत, जुलाई 13 -- Pilibhit Bjp MLA Video Viral: यूपी के पीलीभीत जिले में राजकीय डिग्री कालेज में अतिरिक्त कक्षाओं के लिए बनाए जा निर्माणाधीन भवन का बीसलपुर विधायक ने औचक निरीक्षण किया। घटिया निर्माण सामग्री देखकर विधायक विवेक वर्मा का पारा चढ़ गया। मौके पर मौजूद ठेकेदार को जमकर सुनाया। उन्होंने ईंट की गुणवत्ता परखने के लिए दोनों को आपस में मारा। दोनों ईंट खंड-खंड हो गई। इस पर विधायक ने ठेकेदार से कहा, ये ईंटे तुम्हारे सिर पर मार दें? इसके बाद विधायक ने डीएम से फोन कर कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट किए जाने टीम गठित कर निर्माण की जांच कराए जाने को कहा है। बीसलपुर के राजकीय डिग्री कालेज में 3 करोड़ 96 लाख की लागत से विधायक विवेक वर्मा के प्रयास से बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार को विधायक ने निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण कि...