नई दिल्ली, मार्च 12 -- आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने से पहले पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह की शरण में पहुंचे हैं। उन्होंने युवराज के साथ मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में स्पेशल ट्रेनिंग की। पंत ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर ट्रेनिंग सेशन का वीडियो शेयर किया। वह पावर हिटिंग सीखते हुए नजर आए। उन्होंने युवराज की निगरानी में बड़े-बड़े शॉर्ट लगाने का अभ्यास किया। पूर्व ऑलराउंडर ने अंपायर की पोजीशन से बारीकी से पंत की तकनीक को देखा। उन्होंने 28 वर्षीय क्रिकेटर को सुझाव भी दिए।ऋषभ पंत चोट से कर रहे वापसी पंत हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। वह वनडे में केएल राहुल के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में सेकेंड चॉइस हैं। पंत चोटिल होने के...