नई दिल्ली, अगस्त 23 -- भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। रविवार को मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो में लड़ाई हो गई। युवा ओपनर यशस्वी फिफ्टी से से चूके। उन्होंने 53 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 45 रनों की पारी खेली। तेज गेंदबाज असिथा ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी को आउट किया। असिथा ने लेंथ गेंद डाली, जिसपर यशस्वी बैकफुट से पंच करने गए लेकिन सही से कनेक्ट नहीं कर पाए। गेंद अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप से जा लगी। यशस्वी ने बोल्ड होने से पहले श्रीलंकाई गेंदबाज के खिलाफ तीन चौके लगाए। असिथा ने भारतीय ओपनर को आउट करने के बाद काफी उत्साहित होकर जश्न मनाया, जिसके बाद विवाद हो गया।सिर टकराया और फिर धक्का दिया जब यशस्वी पलेलियन लौट रहे थे तो असिथा ने कोई कमेंट किया। गॉल में पहले टेस्ट क...