नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हरकतों से वैश्विक उथल-पुथल मची हुई है। इसकी वजह से यूरोपीय यूनियन में एक दूसरे के खिलाफ खड़े दिखाई देने वाले फ्रेंच राष्ट्रपति मैक्रों और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी एक साथ आते हुए दिख रहे हैं। इसी बीच मैक्रों और मेलोनी का अजीब तरीक से गले लगते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर मजे लेना शुरू कर दिया है। फ्रांस की राजधानी पैरिस के एलिसी पैलेस में मैक्रों ने होर्मुज की सुरक्षा पर चर्चा करने के लिए एक बैठक बुलाई थी। इसमें हिस्सा लेने के लिए इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी भी पहुंची। हालांकि, मेलोनी की पहुंचना उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब गेट पर उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे मैक्रों ने उन्हें गले से लगा लिया और उन्हें किस करते हुए नजर आए। इस तरीके से गले ...