मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: यूपी के मेरठ में आवास विकास परिषद के अफसरों के खिलाफ एवं सेटबैक के नाम पर की जाने वाली तोड़फोड़ की कार्रवाई से अपने आशियानों को बचाने के लिए शनिवार को शास्त्रीनगर सेक्टर दो में धरना स्थल पर महिलाओं ने सड़क पर चूल्हा रख दिया। लकड़ियां जलाकर रोटियां बनाई। सिल-बाटी से चटनी पीसी। सभी ने खाना बनाया और खाया। इस दौरान धरनास्थल पर व्यापारियों भी पहुंचे एवं सड़क पर बैठकर खाना खाया। विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका लोगों को बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।न्यायालय में मामला सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर मामले की सुप्रीम कोर्ट में 14 जुलाई को सुनवाई होनी है। जैसे-जैसे यह तिथि नजदीक आती जा रही है। सभी व्यापारी एवं उनके परिवार अत्यधिक परेशान एवं चिंतित हैं। इसी चिंता में डूबे व्यापारी और उनके परिवारों ने कहा कि जब हमारे व्यापार ...