नई दिल्ली, मई 19 -- अटारी-वाघा बॉर्डर पर एक हल्के-फुल्के अंदाज में हुई बातचीत अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में पाकिस्तानी युवक भारतीय साइड से पेट्रोल की कीमत और बिजली सप्लाई के बारे में पूछता है, जिसके जवाब में मिली जानकारी सुनकर वह बिना किसी संकोच के कहता है कि हमारे यहां तो कुछ मिलता ही नहीं, मुझे तो बहुत जलन हो रही है यार! दरअसल, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि भारत में पेट्रोल की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी हो चुकी है, वहीं पड़ोसी पाकिस्तान में ऊर्जा और ईंधन की कमी गंभीर समस्या बनी हुई है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पाकिस्तानी तरफ खड़े युवक ने भारतीय व्यक्ति से सहजता से पूछा कि वहां पेट्रोल क...