गोपालगंज, मई 4 -- बिहार की हॉट सीट माने जाने वाली मोकामा विधानसभा सीट से जदयू के विधायक अनंत सिंह अपने निराले अंदाज और बेबाक बोल की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं। अक्सर अनंत सिंह का वीडियो भी अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होता रहता है। अब जदयू विधायक का और एक वीडियो काफी चर्चा में है। इस वीडियो में अनंत सिंह मुजरा सुनते नजर आ रहे हैं। जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला नर्तकी हिंदी सिनेमा के गीत पर डांस कर रही हैं और सामने अनंत सिंह बैठे हैं। वीडियो में अनंत सिंह के अलावा कई अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। यह सभी लोग मुजरा का लुत्फ उठा रहे हैं। मुजरा देखते हुए अनंत सिंह मुस्कुराते भी नजर आए। इस दौरान उनके समर्थक पैसे भी उड़ा रहे थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि हथुआ प्रखंड के सेमराव गांव में गुड्डू रा...