नई दिल्ली, मई 27 -- पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने पूरी दुनिया को ऊर्जा संकट में धकेल दिया है। भारत में इसकी वजह से पिछले 1 महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में काफी तेजी देखने को मिली है। ऐसे में लोग अपनी बाइक और कार को घर से बाहर ले जाने से पहले एक बार सोचने लगे हैं। इन सब के बीच ओडिशा से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस वायरल वीडियो के नीचे लोगों ने मजाक में लिखा कि लगता है हमें भी अपनी बाइक का यही इंतजाम करना पड़ेगा। सोशल मीडिया पर ओडिशा के कटक से संबंधित बताए जा रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के ऊपर के हिस्से को साइकिल के साथ जोड़कर एक बढ़िया जुगाड़ बनाया हुआ है। अपनी इसी जुगाड़ को लेकर वह रास्ते पर निकलता है, तभी कुछ लोग उसका वीडियो बना लेते हैं। अब बढ़ते पेट्रोल और 'महंगाई डायन खाए...