नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुरुवार का है। सलमान गणपति बप्पा के दर्शन करने राजनेता आशीष शेलार के आवास पहुंचे थे। जब यह बात लोगों को पता चली तब आशीष शेलार के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। सलमान के बाहर आते ही भीड़ बेकाबू हो गई।फिर क्या हुआ? लोग सलमान के कार के बेहद करीब पहुंच गए और कुछ फैंस तो गाड़ी पर चढ़ने की कोशिश करने लगे। ऐसे में सलमान के ड्राइवर को सामने का रास्ता देखना मुश्किल होने लगी। उन्होंने गाड़ी आगे बढ़ाई और कार का पहिया एक फैन के पैर पर चढ़ गया। सलमान ने जैसे ही यह देखा वह भड़क गए। उन्होंने ड्राइवर के हाथ पर मारा और डांटते हुए उसे गाड़ी तुरंत पीछे लेने के लिए कहा।क्या बोल रहे हैं लोग? जब इस घटना का छोटा-सा वीडियो सामने आया तो लोगों ने सलमान को ट्रोल करना शुरू कर द...