प्रमुख संवाददाता, जून 10 -- UP News: यूपी के मेरठ में बिजनौर डिपो की बस में सोमवार रात कुछ युवकों ने भगत लाइन के पास जबरन चढ़ने का प्रयास किया। चालक ने बैठने से मना किया तो एक युवक बोनट पर जबरन चढ़ गया। इस पर ड्राइवर ने बोनट पर चढ़े युवक को लेकर करीब तीन किलोमीटर बस दौड़ा दी। इस दौरान गंगानगर में सीओ कार्यालय के पास युवक के साथियों ने बस को घेरकर पथराव कर दिया और शीशे तोड़ दिए। वहीं, इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बस के चालक की ओर से हमले और तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के कान्हा नगला निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि बिजनौर डिपो की बस पर कवेंद्र परिचालक के रूप में काम कर रहा है। बस सोमवार रात को दिल्ली से कोटद्वार रूट पर जा रही थी। देर रात कुछ युवकों ने मेरठ में मवाना रोड पर भगत लाइ...