महोबा, मार्च 31 -- यूपी में पिछले कुछ सालों से हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। नया मामला महोबा से सामने आया है। जहां जिला स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय एक ठेकेदार के सीने में अचानक दर्द उठा और देखते ही देखते हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। डॉक्टर ने उम्र दराज लोगों को अपनी सेहत की देखभाल करने की सलाह दी है। शहर के गांधीनगर के पस्तोर गली के रहने वाले 58 वर्षीय सुधीर गुप्ता रेलवे के ठेकेदार थे। सोमवार को वह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन खेल रहे थे। बैडमिंटन खेलते समय सीने में दर्द होने पर अचेत होकर गिर पड़े। साथ में डॉक्टर प्रशांत परमार ने सीपीआई देकर जान बचाने का प्रयास किया। लेकिन आराम नहीं मिलने पर आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिय...