संवाददाता, अप्रैल 5 -- UP News: बेटियों को बोझ समझने की सोच पर एक परिवार ने करारी चोट की है। बेटी के जन्म का ऐसा जश्न मनाया कि लोग देखते रह गए। जच्चा-बच्चा के निजी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सजी हुई गाड़ियों के काफिले के आगे-आगे डीजे और ढोल-नंगाड़े बजाते हुए घर ले जाया गया। घर के दरवाजे पर आतिशबाजी हुई। रास्ते में फूल भी बिछाए गए। आस-पड़ोस में मिठाइयां भी बांटी गई। जश्न का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। आज के दौर में भी बेटा-बेटी में भेदभाव के किस्से हर कहीं सुनने को मिल जाते हैं। कुछ परिवारों में बेटियों के जन्म के बाद लोगों के चेहरों पर मायूस के भाव तैरने लगते हैं। ऐसे लोगों को एक परिवार ने आईना दिखाया है। हमीरपुर के रमेड़ी मुहल्ला निवासी अभय की पत्नी रेखा ने 29 मार्च को एक निज...