नई दिल्ली, जुलाई 8 -- पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी की एक झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं। धोनी के एक-एक मोमेंट पर सभी की नजरें रहती हैं। उनका एक ऐसा ही मोमेंट वायरल हो रहा। दरअसल, धोनी ने भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 के दौरान दिलचस्प इशारा किया, जिसने सभी का ध्यान खींचा। उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। धोनी ने अपना 45वां जन्मदिन बहुत ही खास अंदाज में मनाया। वह मंगलवार (7 जुलाई) को बर्थडे पर नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में मौजूद थे। उन्होंने स्टैंड्स में बैठकर मैच का लुत्फ उठाया।बूढ़ा हो गया हूं, दौड़ नहीं सकता ट्रेंट ब्रिज में धोनी की मौजूदगी ने फैंस को जोश से भर दिया। जब बड़ी स्क्रीन पर धोनी नजर आए तो स्टेडियम में शोर देखने लायक था। मैदान पर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ था और उन्हो...