VIDEO: बिहार में फिर गिरा निर्माणाधीन पुल का स्लैब, 6 मजदूर जख्मी; 5 पीएमसीएच रेफर
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- Bridge Slab Collapsed in Bihar: बिहार में निर्माण कार्य में जानलेवा लापरवाही का एक और मामले का खुलासा हुआ है। समस्तीपुर में निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब शनिवार को टूटकर गंगा में गिर गया। इस घटना में निर्माण कार्य में लगे 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से पांच का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। मौके पर विभाग के वरीय पदाधिकारी और पुलिस की टीम पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि क्रेन से पुल का स्लैब चढ़ाया जा रहा था जो चेन टूटने के कारण गिर गया। घायलों में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी मानिक शेख के पुत्र मोहम्मद नवाब शेख की चिकित्सा अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में जारी है जबकि पांच अन्य घायलों को चिकित्सा के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। इस घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफ़रा-तफ़री मच गई। वहां मौजूद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.