Video: बिहार में चोरों का फिल्मी अंदाज, स्पेशल लाइट लगी स्कॉर्पियो से 6 बकरियां उठा ले गए
नई दिल्ली, मई 22 -- बिहार के सीवान से चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है जो सनसनी का विषय बनी है। वारदात छोटी है पर चोरी का अंदाज फिल्मों वाला है। महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलऊं गांव में अज्ञात चोरों ने स्कॉर्पियो वाहन से बकरी चोरी की घटना को अंजाम दिया। गाड़ी पर पुलिस या अन्य पदाधिकारी की लाइट भी लगी थी। घटना को लेकर गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पूरी घटना एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, चोर पूरे गांव से कुल 6 बकरियां और एक बोका चोरी कर ले गए। पीड़ितों में दिसंबर प्रसाद की दो बकरियां, माहातम प्रसाद की दो बकरियां तथा ईदरीश मियां की दो बकरियां शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गांव के आसपास देखी गई थी, जिसके बाद सुबह चोरी की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.